सीधी बात में रघुवर के तेवर तल्ख, अधिकारियों को फटकारा

सीधी बात में रघुवर के तेवर तल्ख, अधिकारियों को फटकारा

रांची: मुख्यमंत्री जनसंवाद में जनता से सीधी बातें करते वक्त गुरुवार को रघुवर दास के तेवर काफी तल्ख दिखे और उन्होंने शिकायतों का निबटारा नहीं करने के लिए अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी। उन्होंने काम नहीं करने वाले अधिकारियों को जबरन वीआरएस देने का निर्देश दिया। दो टूक कहा कि डेयरी अधिकारी ओर वेटरिनरी डाॅक्टर गांवों में नहीं जा रहे हैं, इनलोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने जनसंवाद में कुुल 13 शिकायतों का निपटारा कर दिया।

मुख्यमंत्री ने चुनाव में किये गये कार्यों का जल्द से जल्द शत- प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया। सीएम ने प्रदेश के सभी अनुबंधकर्मियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने का आदेश भी दिया। श्री दास ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ही राज्य की जनता को विकास और सुशासन का मैंने भरोसा दिया। इसलिए 1 मई 2015 को जनसंवाद का शुभारंभ हुआ।

5 साल के दरमियान जनसंवाद के माध्यम से 17 लाख 73 हजार लोगों के साथ संवाद हुआ। 4 लाख 15 हजार जन शिकायत दर्ज हुई, जिसमें 92 प्रतिशत मामलों का समाधान हमने शिकायतकर्ता की संतुष्टि पूरा होने तक किया। सीएम ने कहा कि हमें और संवेदनशील प्रशासन देने की जरूरत है। शासन और जनता के बीच तालमेल होना चाहिए। आज मैं सीधी बात कार्यक्रम में अंतिम बार शामिल हो रहा हूं, लेकिन नए साल में नई सरकार, नये उमंग व नव उर्जा के साथ लोगों की शिकायतों को दूर करने का प्रयास करेगी। सुशासन द्वारा राज्य में विकास की गति को बढ़ाने में यह सहायक होगा।

जनसंवाद में उच्च शिक्षा सचिव शैलेष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि राजकीय पॉलिटेक्निक, रांची में विश्व बैंक संपोशित परियोजना के तहत अनुबंध पर कार्यरत 68 अनुबंधकर्मी नियमित होंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार है। सीएम ने कहा कि शासन पर जनता का विश्वास सबसे बड़ी सफलता का नाम ही सुशासन है।

मुख्यमंत्री ने पारिवारिक पेंशन में अनुकंपा पर नौकरी, क्षतिपूर्ति राशि, जलापूर्ति, दुधारू मवेशी वितरण कार्यक्रम, झारखंड आंदोलनकारी पेंशन मुआवजा भुगतान, स्टाइपेंड एवं प्रमाण पत्र, सड़क मरम्मतीकरण, एमवीआई क्लेम, लंबित वेतन, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान राशि व बकाया भुगतान से संबंधित मामलों की सुनवाई की। सीएम ने कहा कि अब अब नहीं आते ट्रांसफार्मर बदलने के मामले, 24 घंटे में बदलता है ट्रांसफार्मर। कहा कि अनुकंपा से संबंधित मामलों को लेकर हमने पूरे राज्य में सम्मिलित रूप से काम किया और उसका निष्पादन भी हुआ। कई आश्रितों को सरकार ने नौकरी प्रदान की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान