धोखाधड़ी से जनता गुमराह नहीं होती: हेमंत
On
रांची: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनावी परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जनता को किसी भी कीमत पर गुमराह नहीं किया जा सकता है। धन तंत्र व राजनीतिक धोखाधड़ी से सफलता हासिल नहीं की जा सकती है।
हेमंत ने कहा कि विधानसभा चुनावों का परिणाम इस बात का संकेत दे रहा है कि बेरोजगारी की बढ़ती तादात और आर्थिक मंदी हर घर में महसूस की जा रही है। कहा कि किसानों के साथ भी लगातार धोखा किया जा रहा है। झारखंड में सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसे में लोगों का मन मौजूदा सरकार से टूट गया है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News



