बेटियों को पलायन न करना पड़े इसलिए बनाई नीतियां: मुख्यमंत्री

बेटियों को पलायन न करना पड़े इसलिए बनाई नीतियां: मुख्यमंत्री

रांची: झारखंड की बेटियों को यही रोजगार मिले और उन्हें कहीं पलायन न करना पड़े। क्योंकि रोजगार के नाम पर प्रदेश की बच्चियों को बेचा जाता है व रोजगार के नाम पर ही उनका शारीरिक शोषण किया जाता है। इन्हीं सभी कारणों को देखते हुए वर्तमान सरकार ने बेहतर नीतियां बनाई, कारण यह कि मुझे ये देख पीड़ा होती थी। मुख्यमंत्री रघुवर दास आज होटवार इंडस्ट्रियल एरिया खेलगांव में ओरिएंटल क्राफ्ट की नवनिर्मित आधुनिक वस्त्र उद्योग इकाई के उद्घाटन समारोह के दौरान बोल रहे थे।

सीएम ने कहा कि बच्चियों के पलायन के दर्द को समझते हुए ही हमने लक्ष्य बनाकर वस्त्र उद्योग स्थापना के लिए नीतियां बनाई और आज धनतेरस के दिन बच्चियों को रोजगार प्राप्त करता देख आंतरिक खुशी हो रही है। सरकार का यही प्रयास था, कि जॉब ओरिएंटेड पॉलिसी बने। ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिलने में किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने वहां मौजूद बेटियों को नई शुरुआत करने के मौके पर मंगलकामनाएं दी, कहां आपकी दीपावली शुभ हो। सीएम ने बताया कि वस्त्र उद्योग में लगातार निवेश हो रहा है। स्टील, पावर, फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर, फुट समेत अन्य सेक्टर में निवेश हो रहा है। आज ही चीन से आए प्रतिनिधि मंडल से हमारी मुलाकात हुई। उन्हें वस्त्र और जूता चप्पल उद्योग में निवेश करना है। उनके लिए 7 एकड़ जमीन की व्यवस्था भी हो गई है। वर्तमान सरकार हर सेक्टर में रोजगार का सृजन कर रही है। अधिक से अधिक निवेश और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सामने आए इसका प्रयास किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि निवेश वही होता है जहां नीतियां नियत अच्छी हो और पारदर्शी शासन व्यवस्था के साथ कार्य होता हो। झारखंड में पहले नीतियां ही नहीं बनी थी तो निवेश कैसे होता ? एमओयू आने के बाद बात रुक जाती थी।

दिव्यांगों को मिल रहा रोजगार: मुख्यमंत्री ने कहा कि ओरिएंटल क्राफ्ट दिव्यांग जनों को हुनरमंद बनाकर रोजगार देने का कार्य कर रहा है व यह एक अच्छा प्रयास है। समाज में इसका सकारात्मक संदेश जाएगा।

दीपावली का उपहार: रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात सरकार हो रही है। झारखंड की बच्चियों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। दीपावली के अवसर पर झारखंड को इससे बेहतर उपहार और क्या मिल सकता है।

पलायन रुका: कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि झारखंड में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन का यह एक जीता-जागता उदाहरण है। यहां की बच्चियों को रोजगार मिला है और ये सब मोमेंटम झारखंड की देन है। झारखंड से पलायन रुक गया है और स्वाभिमान के साथ यहां के स्थानीय काम कर रहे हैं।

हम उदाहरण बनेंगे: मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने डॉ सुनील कुमार ने कहा कि झारखंड अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बनेगा। 2 साल में यह यूनिट बनकर तैयार हो चुका है और आनेवाले दिनों में यहां करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। हमारी सोच टेक्सटाइल पॉलिसी को क्रियान्वित कर उदाहरण पेश करना था और हम इसमें सफल हुए। कई भारतीय कंपनियां झारखंड में इकाई लगाने को इच्छुक हैं और 15 से 20 कंपनियों यहां जमीन लेकर काम कर रही हैं। यहां युवाओं को अनव्रत हुनरमंद बनाने का काम जारी है।

सरकार ने थकने नहीं दिया: ओरिएंटल क्राफ्ट के चेयरमैन सुधीर ढींगरा ने कहा कि यह सपना साकार होने जैसा है। 2016 में मैं मुख्यमंत्री से दिल्ली में मिला था। तब उन्होंने कहा था कि झारखंड मुझे राज्य की बच्चियों को रोजगार प्रदान करना है। आप झारखंड आएं व वस्त्र उद्योग स्थापित करें। हम रांची आए तो हमें जमीन मिली। एक माह में ही काम आरंभ करने की अनुमति मिल गई। कभी इतनी तेजी से काम होते नही देखा। आज विश्वस्तरीय उद्योग बन कर तैयार है और सरकार ने हमें कभी थकने नहीं दिया।

ये रहे मौजूद: अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, उद्योग सचिव के रवि कुमार, उपायुक्त रांची महिमापत रे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान