पारा शिक्षक 22 अक्टूबर को भाजपा कार्यालय में करेंगे अनशन

पारा शिक्षक 22 अक्टूबर को भाजपा कार्यालय में करेंगे अनशन

कोडरमा: मरकच्चो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की प्रखंड इकाई की एक अवश्यक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो तनवीर आलम व संचालन पोखराज साव ने किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि वे अपनी मांगों के लिए 22 अक्टूबर को रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय में अनशन करने के साथ-साथ घेराव कार्यक्रम करेंगे।
पारा शिक्षकों ने घेराव व अनशन कार्यक्रम की सफलता हेतु रणनीति पर विचार किया। प्रखंड अध्यक्ष मो तनवीर आलम ने इस बाबत कहा कि प्रखंड से सभी शिक्षक 22 अक्टूबर को रांची पहुंचकर अपनी एकता का प्रदर्शन करें। इस बाबत यदि 22 को होनेवाली कैबिनेट में हमारे वेतनमान की घोषणा होगी तो रघुवर सरकार की जय-जयकार करेंगे अन्यथा सरकार के सभी मंत्री, विधायको को काला झंडा दिखाने के अलावे टमाटर से स्वागत करेंगे।
इन्होंने चेतावनी दी, कि भाजपा के 65 पार के पारे को 5 पार नही होने देंगे। बैठक में साकिब महमूद, रामेश्वर महतो, बिनोद यादव, जगदीश महतो, प्रदीप सिंह, अजय यादव, कार्तिक वर्मा, सतीश राणा, मनोज वर्मा, मो जमालुद्दीन, सुरेंद्र विश्वकर्मा, बन्सी राणा, रेखा देवी के अलावा दर्जनों पारा शिक्षक उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान