निर्मल हृदय को विपक्ष बना रहा निर्भीक: समीर

निर्मल हृदय को विपक्ष बना रहा निर्भीक: समीर

रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा है कि निर्मम हो चुके निर्मल हृदय को विपक्ष मजबूती देकर निर्भिक बनाने का काम कर रहा है। तथाकथित झारखंडी हित की बात करने वाले नेतागण के प्रश्रय में ही ऐसी संस्थाएं फली- फूली और निर्भीक होकर नवजात बच्चों के खरीद-फरोख्त जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया।
श्री उंराव ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस समेत सारे विपक्षी पार्टियों के नेता निर्मल ह्रदय जा चुके हैं जिससे मिशनरीज ऑफ चैरिटी के तहत चलने वाला निर्मल हृदय आज विपक्षी पार्टियों का दुलारा बन चुका है। 900 से ज्यादा बच्चों की हेराफेरी करने वाले निर्मल ह्रदय संस्था पर न सिर्फ विपक्षी नेता चुप हैं बल्कि मिशनरी की चादर लपेटे चल रहे हैं। ये इन आपराधिक संस्थाओं के प्रति सहृदय भी रहे हैं। निर्मल हृदय पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए उरांव ने कहा कि रेप पीड़ित, अविवाहित तथा नाबालिग गर्भवती महिलाओं को वहां आश्रय दिया जाता था।
कहा कि इस बाबत रेप पीड़ित की जानकारी पुलिस को नहीं दी जाती थी और प्रसव के बाद बच्चों को रखकर मां को वापस लौटा देता था। उन्होंने बताया कि 900 से ज्यादा नवजात बच्चों का व्यापार बच्चों की सुरक्षा और अधिकार के नियमों की अनदेखी करते हुए ऐसा किया गया। कहा कि अब वोटबैंक ने विपक्षी पार्टियों को इतना मजबूर कर रखा है कि उन्हें नवजात और अबोध बच्चों की खरीद-फरोख्त भी जायज लगने लगी है। मीडिया वार्ता के दौरान विधायक राम कुमार पाहन, पूर्व विधायक कमलेश उरांव भी मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी