झारखंड में सिर्फ विज्ञापनों का दौर चल रहा है: राणा

झारखंड में सिर्फ विज्ञापनों का दौर चल रहा है: राणा

बगोदर : राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक पार्टी की बैठक रविवार को हरिहर धाम रोड स्थित लायंस क्लब के सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता चंदन प्रसाद के द्वारा किया गया। मुख्य रूप पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, सेवा निवृत्त शिक्षक सुदामा मिक्ष मौजूद थे।
 आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा किया गया। बगोदर के समाजसेवी सुदामा प्रसाद मिश्र अपने समर्थक के साथ पार्टी का दामन थामा। बगोदर विधानसभा से श्री मिश्र को पार्टी का उम्मीदवार बना सकते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि झारखंड में सिर्फ विज्ञापनों का दौर चल रहा है। बड़े बड़े होडिंग और फ्लेक्स में झारखंड को विकास का अमली जामा पहनाने में राज्य के सीएम रघुवर दास लगे रहे। वहीं स्थानीय समस्याओं पर भी विधायक की चुप्पी साधे हुए रही। जो मेरे द्वारा अपने विधायक काल में किया गया जैसे, टोले मुहल्ले में पानी सप्लाई, बिजली, कोनार नहर परियोजना का कार्य वो भी सफल साबित नहीं हो सकीं। महज 12 करोड़ की योजना आज 22 सौ करोड़ रुपए की हो गई। लेकिन किसानों के खेत में पानी नहीं पहुंचा। वहीं पानी बिजली, की स्थिति आज अच्छी नहीं है। इसी समस्या को लेकर पार्टी झारखंड में 26 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही। जिनमें से गिरिडीह, गांडेय, राजधनवार, बगोदर से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान