राजधानी में अब सिर्फ मां और भक्त, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

राजधानी में अब सिर्फ मां और भक्त, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

दैविक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिरस में परिणत
रांची: महागौरी की पूजा व संधिबलि के पश्चयात अब राजधानी समेत पूरे झारखंड में अब भक्त का मां भवानी के साथ सीधा साक्षातकार हो रहा है। भक्तों की आंखे जोतावाली के भव्य रुप को निहारते नही थक रहे हैं। हर ओर श्रद्धालुओं के बर्बष बढ़ते पंडाल की ओर पैर ही नजर आ रहे हैं। चंहुओर शेरावाली की जयकार से वातावरण भक्तिरस में परिणत हो चुका है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवाजी नगर कोकर रांची महानगर की ओर से महाष्टमी के शुभ अवसर पर 71 कन्याओं का पद प्रछालन कर, श्रृंगार और आरती पूजन कर भोजन कराया गया। इसके बाद यथासंभव उपहार एवं दक्षिणा देकर विदा किया गया। पंडालों की खूबसूरती देखते बन रही है। संध्या बाद पंडालों से निकलने वाली सतरंगी रोशनी से आसपास का इलाका अभी से ही जगमगा रहा है, जो सात अक्‍तूबर को नवमी तिथि तक रहेगी। भक्तों का सैलाब पंडालों की ओर बढ़ता दिख रहा है और इधर, शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित डांडिया, गरबा उत्सव नवरात्र के उत्साह को दोगुना बना रहा है।
लालू व राबड़ी आकर्षक का केंद्र
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमों हर बार अपने अलग अंदाज के चलते चर्चित रहे हैं। कार्टून से लेकर होली के रंगों व अबीरों की बिक्री तक में इनकी ब्राडिंग हो चुकी है। चारा घोटाला में फिलहाल सजायाफ्ता व रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद दुर्गोत्सव में सुर्खियों में हैं। नवयुवक संघ द्वारा पूजा पंडाल में लालू की धोती-कुर्ता पहने एक मूर्ति बनाई गई है। इसमें लिखा है कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव। इसके सामने साड़ी में एक खड़ी महिला की प्रतिमा है, जिसके हाथ में हरे रंग की लालटेन है, इसमें राजमाता राबड़ी देवी लिखा है। राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ट्विटर पर इसकी एक तस्वीर शेयर करते हुए नवयुवक संघ का आभार प्रकट किया गया है। कहा गया है कि आपने गरीबों, उपेक्षितों, उत्पीड़ितों, उपहासितों, वंचितों के मसीहा लालू जी के सामाजिक कार्यों को कला के माध्यम से रेखांकित कर सराहनीय कार्य किया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान