बच्चों को पास रखकर मातृत्व से सींचने की जरूरत: डॉ. नीरा
On
कोडरमा: अग्रवाल समाज के बैनर तले श्री अग्रसेन भवन झुमरीतिलैया में शनिवार की रात्रि विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस बाबत बुके मेकिंग, जरा नच के दिखा एवं आओ चले बचपन की ओर प्रतियोगिता आहूत की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का समाजवाद सर्वकालिक है और हमेशा प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने छोटे बच्चों की प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए संदेश दिया कि दूर भेजकर पढ़ाने की बजाय बच्चों को पास रखकर मातृत्व से सींचने की जरूरत है।
अवसर पर युवतियों एवं महिलाओं ने रंग-बिरंगे फूलों से बुके सजाया, छोटे छोटे नन्हे नन्हे बच्चों ने अलग-अलग गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चे, महिलाएं एवं युवतियों द्वारा पुराने अखबार से अलग-अलग आकृतियां जैसे नाव, जहाज बनाकर पुरानी यादों को ताजा किया गया। वहीं इन बच्चों की कला को देख कर उपस्थित लोगों ने उत्साहवर्धन किया। बुके बनाओ प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वही जरा नच के दिखा नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर में 10 बच्चे, सीनियर में 15 बच्चों ने भाग लिया।
आओ चले बचपन की ओर में जूनियर और सीनियर मिलाकर 30 लोगों ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री ने 26-27 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन अजय अग्रवाल ने किया। मौके पर समाज के श्यामसुंदर सिंघानिया, पवन दारूका, पवन भोजगड़िया, पवन चौधरी, महेश दारूका, गोपाल केडिया, गोपाल सर्राफ, रंजीत चौधरी, संजय खेमानी, सुरेश पिलानिया, पवन अग्रवाल, श्याम चौधरी, रचना चौधरी, श्रद्धा केडिया, आकृति चौधरी व सुनील खेतान सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप हिसारिया व सह संयोजक अनूप सरावगी ने अहम भूमिका निभाई।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


