भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि: डाॅ नीरा

भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि: डाॅ नीरा

– जनआकांक्षाओं पर खरी उतरी है रघुवर सरकार
कोडरमा: स्थानीय विधायक व सूबे की शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने कहा है कि जिले के हर मंडल और नगर में एक- एक बाॅक्स लगाये जा रहे हैं, जिसमें हर व्यक्ति संकल्प पत्र के जरिए अपनी समस्या उसमें लिखकर डाले। इसे राज्यभर से इकट्ठा कर भाजपा अपने भावी पांच साल का एंजेडा तय करेगी। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी उतरी है और भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
नीरा यादव ने कहा कि प्रदेश की सवा तीन करोड़ जनता का सुझाव ही 2019 के विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र का आधार होगा। कहा कि लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप आनेवाले कार्यावली निर्धारित करेगी। वे आज झुमरीतिलैया के ब्लॉक रोड स्थित बहुद्देश्यी भवन में पत्रकारों से बात कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व जनहित के मुद्दे भाजपा की प्राथमिकताओं में हैं। कहा कि मौजूदा रघुवर सरकार ने अपने शासनकाल में विकास किये हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना है।
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री 20 अक्टूबर को कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में सभा को संबोधित करेंगे। डाॅ यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कहा बरियारडीह में स्वागत किया जाएगा। उसके बाद डोमचांच, नीरू पहाड़ी, कोडरमा के रास्ते महाराणा प्रताप चौक होते हुए ब्लॉक मैदान पहुंचेंगे। उनके साथ रांची के सांसद संजय सेठ, झारखंड प्रभारी विनय लाल भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार विकास के कई कार्य किये हैं। भाजपा में कई कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के दावेदार हैं। यहीं ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता चुनाव के लिए टिकट की मांग करते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह के अलावे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, महामंत्री नीतीश चंद्रवंशी, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान