यह ममता पालिटिक्स है, मिलेंगी भी, बात भी करेंगी और यूं विरोध भी जताएंगी
On
ममता बनर्जी अपनी तीखी राजनीतिक शैली के लिए ख्यात है. वे भाजपा छी-छी करने वाली पहली मुख्यमंत्री हैं जो लगातार एक बड़े सूबे के शीर्ष पद पर होते हुए भी लगातार एक राजनीतिक कार्यकर्ता की तरह सड़कों पर उतर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों के प्रति अपना विरोध जता रही हैं. आज उन्होंने दो दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत किया, उनसे वन-टू-वन मुलाकात भी की, उनके साथ मंच भी साझा किया और नेशनल रजिस्टर आॅफ सिटिजनशिप एवं नागरिकता संशोधन कानून पर अपना विरोध भी जताया. फिर सड़क पर उतर कर प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करने लगीं.
देश के शायद ही किसी दूसरे राजनेता में इस कदर एक दिन में इतने व्यवहारगत आयाम दिखते हों. ये चीतें ममता बनर्जी की उर्जा की ओर से तो इशारा करती हैं और अगले साल सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक तीव्रता को बनाये रखने का भी यह प्रयास है. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



