महाराष्ट्र : कांग्रेस, शिवसेना व एनसीपी सरकार बनाने के करीब, सीएमपी किया तैयार
तीनों दलों के प्रमुख की मंजूरी का है इंतजार
मुंबई : महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना एवं एनसीपी की साझा सरकार बनने की संभावना बन रही है. कांग्रेस, शिवसेना एवं एनसीपी ने काफी माथापच्ची के बाद एक काॅमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार किया है. प्रदेश स्तरीय नेताओं द्वारा तैयार इस सीएमपी को अब मंजूरी के लिए तीनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व क्रमशः सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे और शरद पवार के पास भेजा जाएगा. उनकी इस पर सहमति मिलने के बाद राज्य में नयी सरकार गठन की सूरत साफ हो जाएगी.
Mumbai: Congress, Shiv Sena and NCP held a joint meeting to discuss issues between them for Common Minimum Programme, today. #Maharashtra pic.twitter.com/Fd6QYu6x8i— ANI (@ANI) November 14, 2019
Shiv Sena leader Eknath Shinde after Congress,Shiv Sena&NCP joint meeting today: Common Minimum Programme was discussed in the meeting,a draft has been prepared. The draft will be sent to high command of three parties for discussion, final decision will be taken by high commands. https://t.co/6eeotDpAwb pic.twitter.com/NXbU0Fpxp1
— ANI (@ANI) November 14, 2019
वहीं, कांग्रेस नेता विजय वडट्टीवार ने कहा है कि उनकी नेता सोनिया गांधी मंजूरी मिलने के बाद सरकार बनाने का रास्ता साफा हो जाएगा. बैठक में शिवसेना के सुभाष देसाई व एकनाथ शिंदे, एनसीपी के जयंत पाटिल, छगन भुजबल एवं नवाब मलिक, कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम पृथ्वीराज चह्वाण, माणिकराव देशमुख एवं विजय वडट्टीवार शामिल हुए.
यह भी लगभग स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री पद शिवसेना को ही मिलेगा. वह तीनों दलों में सबसे बड़ी पार्टी भी है. नवाब मलिक ने कहा भी कि मुख्यमंत्री पद के सवाल पर ही शिवसेना भाजपा से अलग हुई है, इसलिए उसका स्वाभिमान एवं सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेवारी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पदों के बंटवारे पर अभी बात नहीं हुई है.
सीएमपी में किसान कर्ज माफी, छात्रों के मुद्दे को प्रमुखता दिये जाने की अटकलें हैं. 16 नवंबर को शरद पवार एवं सोनिया गांधी की मीटिंग भी होने की संभावना है.
Latest News



