उद्धव ठाकरे शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाएंगे

उद्धव ठाकरे शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाएंगे

 

मुंबई : शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाएंगे. वे वहां राम लला के दर्शन करेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए आज शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर हमारे नेता उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेंगे. उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि इससे किसी को कोई आपत्ति होगी. उन्होंने कहा कि यह हमारी आस्था का सवाल है. शिवसेना नेता ने कहा कि राहुल गांधी भी मंदिर जाते हैं. उन्होंने कहा कि वे सोमनाथ मंदिर जाते हैं.

संजय राउत ने कहा कि पहले हमारे पास कुछ नहीं था, विधानसभा हो गयी अब हमारे पास प्रभु श्रीराम की कृपा से सरकार हो गयी. उन्होंने कहा कि हमारी श्रद्धा है, हमारा कर्तव्य है कि हम जाकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लें, मत्था ठेकें. उन्होंने कहा कि 100 दिन पूरे होने पर हमारे मुख्यमंत्री जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह सरकार का सवाल नहीं है, यह निजी आस्था का सवाल है. उन्होंने कहा कि हम तो चाहेंगे कि हमारे सहयोगी मंत्री भी चलें. उन्होंने कहा कि सरकार मंदिर, मसजिद पर नहीं न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चलती है.

शिवसेना और कांग्रेस ने मिल कर तो सरकार बना ली है, लेकिन आइडियोलाजी के आधार पर दोनों दलों में मतभेद बार-बार उभर कर आ जाता है. सावरकर विवाद के बाद अब अयोध्या मामले का भी दोनों दलों के रिश्तों पर क्या असर होता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी