श्रमिकों के लिए पैंट-शर्ट व साड़ी वितरण योजना का शुभारंभ

श्रमिकों के लिए पैंट-शर्ट व साड़ी वितरण योजना का शुभारंभ

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को श्रमिकों के लिए पैंट-शर्ट व साड़ी वितरण योजना का श्रीगणेश किया। खास बात यह है कि इसके सिलाई की राशि भी सरकार मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से देगी। पुरुषों को 500 जबकि महिलाओं को सौ-सौ रुपये दिये जाएंगे। ठंड को देखते हुए सरकार ने 22 हजार सफाई कर्मियों को स्वेटर देने का फैसला लिया है। मौके पर मुख्यमंत्री ने दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में रोजगार पानेवाले युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों की कुल 73074 सेविकाओं, सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। कहा कि प्रदेश की 35292 आंगनबाड़ी सेविकाओं के वेतन में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके तहत 5900 के बदले उन्हें 6400 दिये जाएंगे, जबकि 35,245 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 250 रुपये की वृद्धि की जा रही है। अब इन्हें 2950 के बदले 3200 दिये जाएंगे। श्री दास ने कहा कि प्रदेश की 2537 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं के वेतन में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की जा रही है, इसके तहत 4200 के बदले उन्हें 4700 दिये जाएंगे।

आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं व सहायिकाओं के मानदेय मानदेय में केंद्र व राज्य की हिस्सेदारी होती है। इस बढ़ोत्तरी का पूरा आर्थिक वहन राज्य सरकार करेगी। सीएम ने संबंधित विभाग को यह निर्देश दिया है कि अगली कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव लाया जाए। बताया कि श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। रोजगार मेला का आयोजन कर हम लोगों को नियोजित कर रहे हैं। अब तक 67 हजार से अधिक लोगों को श्रम विभाग ने रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार प्रदान किया है। आज भी हमने कई लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा। सीएम ने रोजगार मेला के बाबत नीतू कुमारी (एग्जीक्यूटिव एचआर), नितेश कुमार मांझी, सुंदावती, धुव विजय, अभय कुमार (कस्टमर केअर एग्जीक्यूटिव) व प्रवीण लुगु (सुपरवाइजर) को नियुक्ति पत्र सौंपा।

सांकेतिक तौर पर पैंट-शट व साड़ी योजना के अंतर्गत नगर निगम के बसंत कच्छप, छोटू मिंज, विष्णु कच्छप व भवन निर्माण विभाग के मनोज कुशवाहा, वीरकोहर महतो, विरेंद्र महतो को पैंट-शर्ट का कपड़ा व नगर निगम की अनिला हेंब्रम, हीरा देवी व भवन निर्माण विभाग की सुमन देवी, निजम देवी, मिली देवी, सरबला देवी, रश्मि देवी को साड़ी व ब्लाउज का कपड़ा देकर सम्मानित किया।

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने इस मौके पर कहा कि श्रमिकों हेतु कई योजनाएं संचालित हैं। सब्जी बेचने वालों से लेकर भवन निर्माण विभाग तक के श्रमिकों को लाभ दिया जा रहा है। सरकार प्रयास कर रही है और आप इसका लाभ लें।

ये थे मौजूद: खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, महिला बाल विकास और खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, नगर निगम के सफाईकर्मी, नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले लाभुक, भवन निर्माण विभाग के श्रमिक।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान