लालू यादव ने हाईकोर्ट से लगायी जमानत की गुहार
On
रांची: खराब स्वाथ्य का हवाला देते हुए रिम्स में इलाजरत लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगायी है। उन्होंने दुमका कोषागार मामले में बेल देने हेतु सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव का तर्क दिया है। हालांकि रिम्स में उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि लालू यादव की किडनी लगभग 60 फीसदी तक काम कर रही है। इससे सेहत में काफी सुधार हुआ है। जबकि पिछले माह किडनी बहुत कम काम कर रहा था। उनके खान- पान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभी उन्हें इंसुलिन दिया जा रहा है।लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर हाइकोर्ट में 25 अक्तूबर को सुनवाई हो सकती है।
गौरतलब है कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत से लालू को 7 साल की सजा दी गई है। इसके साथ ही उनपर जुर्माना भी लगाया गया है। सीबीआई की विशेष अदालत से दी गई सजा के विरोध में लालू ने हाइकोर्ट में अपील याचिका दायर की है जो लंबित है। देवघर मामले में लालू प्रसाद को आधी सजा काटने के बाद अदालत ने उन्हें जुलाई माह में जमानत की सुविधा उपलब्ध कराई थी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


