जेवीएम ने निकाली जनादेश यात्रा
On
कोडरमा: जयनगर प्रखंड से झारखंड विकास युवा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, जिला युवा मोर्चा महामंत्री अरूण यादव के नेतृत्व में दर्जनों मोटरसाइकिल समर्थकों के साथ बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय में जनादेश यात्रा में शामिल हुए।
वहीं दूसरी ओर झारखंड विकास मोर्चा केंद्रीय कमिटी सदस्य प्रमिला वर्णवाल के नेतृत्व में दर्जनों मोटरसाइकिल व चार चक्का वाहन से जनादेश यात्रा व झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के सभा में शामिल के लिए यात्रा रवाना हुआ। मौके पर सुनील कुमार यादव, सुनील सिंह, उमेश मोदी, मनोज कुमार राणा, अजय मोदी, दिलीप कुमार सहित कई लोग जनादेश यात्रा में शामिल हुए।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


