जेपी नड्डा का भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय, मोदी-शाह मैन से अलग छवि बनाने की होगी चुनौती

जेपी नड्डा का भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय, मोदी-शाह मैन से अलग छवि बनाने की होगी चुनौती

नयी दिल्ली : भाजपा के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कल यानी सोमवार को भाजपा का अध्यक्ष बनना तय लगभग तय है. भाजपा ने सांगठनिक चुनाव की जिम्मेवारी अपने वरिष्ठ सांसद राधामोहन सिंह को दी है. राधामोहन सिंह ने कल नामांकन का समय निर्धारित किया है. हालांकि पार्टी में ऐसा कम ही वाकया आया है जब किसी दूसरे शख्स ने नामांकन के लिए पहल की हो और सर्वसहमति से जिसे अध्यक्ष चुना जाना तय किया जाता है, वही एकमात्र शख्स नामांकन करता है. नरेंद्र मोदी-अमित शाह की अगुवाई वाली भाजपा में इस बात पर सहमति है कि जेपी नड्डा को अगला अध्यक्ष चुना जाए.

राधामोहन सिंह ने कहा था कि अगर मतदान कराने की स्थिति बनती है तो अगले दिन यानी 21 तारीख को वोटिंग होगी. अगर कल सिर्फ जेपी नड्डा ही नामांकन करेंगे तो वे स्वतः अध्यक्ष निर्वाचित हो जाएंगे. इसके साथ ही पिछले साढे पांच साल से पार्टी की कमान संभाल रहे अमित शाह से उनके हाथ कमान आ जाएगी. भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत रहा है. अमित शाह का दो कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है और वे विस्तारित कार्यकाल का निर्वाह कर रहे थे. ऐसे में वे अध्यक्ष नहीं चुने जा सकते थे और किसी अन्य व्यक्ति को यह जिम्मेवारी दी जानी थी. अमित शाह के केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद से पिछले कुछ महीने से जेपी नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संगठन का काम करते रहे हैं.

जेपी नड्डा संगठन के आदमी हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रास्ते भाजपा में आए हैं. वे अध्यक्ष के रूप में उस पद को धारण करेंगे जिस पर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाउ ठाकरे, राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे हेवीवेट नेता रहे हैं.

जेपी नड्डा की छवि मोदी-शाह मैन की है. ऐसे में देश के बड़े संगठन के अध्यक्ष के रूप में उन्हें स्वतंत्र फैसला लेने वाले शख्स के रूप में खुद को साबित करना होगा. लोगों की नजर इस बात पर होगी कि क्या वे आने वाले दिनों में भी प्रधानमंत्री-गृहमंत्री के मार्गदर्शन में संगठन के फैसले लेते हैं या फिर स्वतंत्र रूप से.

जेपी नड्डा को अपने कार्यकाल में बिहार, पश्चिम बंगाल व उत्तरप्रदेश जैसे कम से कम तीन बड़े व जटिल राज्यों का चुनाव संचालन भी करना होगा. इन चुनावों में भी उनके कौशल की परीक्षा होगी. यह इस मायने में अहम होगा कि हाल के दिनों में कई सूबों के चुनाव में भाजपा को खराब नतीजों का सामना करना पड़ा है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान