22 दिन के शासन में पांच बार दिल्ली जा चुके हैं हेमंत, नौ दिन वहीं बिताया : भाजपा

22 दिन के शासन में पांच बार दिल्ली जा चुके हैं हेमंत, नौ दिन वहीं बिताया : भाजपा

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि अपने 22 दिन के अल्प शासनकाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब तक पांच बार दिल्ली दरबार में अपनी हाजिरी लगानी पड़ी है. प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी कहते थे कि यह झारखंड की सरकार है और रांची से चलेगी, जबकि अपने 22 दिन के शासनकाल में कांग्रेस के दबाव में उन्हें नौ दिन तक दिल्ली में ही समय बिताना पड़ा है. प्रतुल ने कहा कि इस बार अवार्ड लेने के नाम पर मुख्यमंत्री जा रहे हैं, लेकिन वह सिर्फ एक घंटे का कार्यक्रम है. उनका बाकी समय कांग्रेस के दिल्ली दरबार में ही बीतने वाला है.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा यह मानती है कि कांग्रेस ने तो अभी सिर्फ ट्रेलर दिखाया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए पूरी पिक्चर 5 सालों तक चलेगी. वैसे भी दबाव की राजनीति कर मलाईदार विभागों पर कब्जा करना कांग्रेस के इतिहास में शुमार रहा है. झारखंड में कांग्रेस इसी इतिहास को दोहरा रही है.

प्रतुल ने कहा पूरे राज्य में भय का माहौल है और विधि व्यवस्था तार-तार हो गयी है, लेकिन कांग्रेस की ब्लैकमेलिंग के चलते सरकार का पूरा फोकस दिल्ली में शिफ्ट है. प्रतुल ने कहा कि सिर्फ विभागों को तय करने के लिए जब मुख्यमंत्री को बार-बार दिल्ली तलब किया जा चुका है, तो पूरे कार्यकाल के दौरान इन्हें कितनी बार दिल्ली दरबार की हाजिरी लगानी होगी. इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी