जदयू संताल की 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सालखन शिकारीपाड़ा से होंगे प्रत्याशी
On
रांची/दुमका: बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने झारखंड के संताल परगना की पांच सुरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने रविवार को अपने पांच संभावित उम्मीदवारों का नाम सार्वजनिक कर दिया। इस बाबत वे खुद शिकारीपाड़ा, प्रो सुजीत कुमार सोरेन जामा, प्रो ईश्वर मरांडी महेशपुर, लूकस हांसदा बोरियो से व मार्शल ऋषिराज टुडू को दुमका से प्रत्याशी बनाया जाएगा।
मीडिया से बात करते हुए श्री मुर्मू ने झारखंड में शासन चला रही भाजपा के साथ-साथ विपक्ष को भी निशाने पर लिया। कहा कि झारखंड की सरकार खुद को डबल इंजन वाली विकास की सरकार कहती है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह डबल इंजन वाली विनाश की पार्टी है। जो जल, जंगल, जमीन और जीवन को बर्बाद करना व प्रदेश खनिज संपदा को लूटकर उद्योगपतियों को सौंपना और आदिवासियों-मूलवासियों को उजाड़ना चाहती है।
सालखन मुर्मू ने विपक्ष की प्रमुख पार्टी झामुमो को भी जमकर कोसा और कहा कि यह डबल नकारा पार्टी है। क्यों कि इसके दो नेता हैं और दोनो के काम जीरो हैं। कहा कि गुरुजी ने 40 साल तक आदिवासियों के सबसे ज्यादा वोट लिये, लेकिन इसके एवज में केवल उन्हें धोखा दिया। उन्होंने खुद सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन किय। सरना कोड नहीं बनाया। यहां तक की स्थानीय नीति के नाम पर छलने का काम किया और सत्ता में आने के बावजूद उसे नही बनाया। कहा कि बिहार में आलू व बालू के सिवा कुछ नही होता, वहां नीतीश कुमार ने कानून को संविधान का कानून के तौर पर स्थापित किया है। कहा कि झारखंड में 10 और 11 अक्टूबर को जनता दल यूनाइटेड जनभावना यात्रा निकालकर अपने एंजेडे बताएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


