सरकार बनी तो 10वीं पास को देंगे लैपटाॅप
On
रांची: जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मंराडी ने सोमवार को मीडिया के समक्ष अपनी चुनावी पिटारे से लैपटाॅप योजना लांच किया। कहा कि यदि जेवीएम की सरकार बनी तो 10वीं पास सभी विद्यार्थियों को लैपटाॅप दिया जाएगा। बकायदा इसके लिए मोबाइल संख्या 9773681682 पर 31 अक्टूबर तक निबंधन कराने की अपील भी की।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लैपटॉप के अलावा छात्रों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की भी बात भी कही। कहा कि झारखंड में झाविमो की सरकार बनते ही छात्रों की महंगी से महंगी पढ़ाई भी मुफ्त में करवाई जाएगी, ताकि राज्य का हर लड़का-लड़की अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना सपना साकार कर सके। उन्हें कहा कि जो लैपटाॅप विद्यार्थियों को दिये जाएंगे, उसमें प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े सवाल-जवाब दिये जाएंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


