दो दिवसीय प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

दो दिवसीय प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

रांची: सोमवार को राजधानी के झारखंड मंत्रालय सभाकक्ष में पंचम झारखंड विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। 

 

इस दौरान विधायकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी दलों के विधायकों को संसदीय व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। विधानसभा सदस्य राज्य की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। सदन की चर्चाओं का व्यापक असर राज्य के विकास कार्यों पर पड़ता है। सदन के संचालन में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी एवं मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में विधायकों को कई चीजों को जानने और समझने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही सीएम सोरेन ने विधानसभा की महत्त्व को समझाया। उन्होंने कहा कि हर राज्य में विधानसभा का विशिष्ट स्थान है, जहां पर राज्य के चुने हुए शीर्ष प्रतिनिधि बैठते हैं। विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के सहयोग से ही राज्य के प्रगति के लिए नियम और कानून बनाए जाते हैं। आगे उन्होंने यह भी कहा कि सदन में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए। 

उन्होंने कानून बनाने के ऊपर इस बात पर जोर दिया कि संख्या बल के आधार पर कानून राज्य की जनता पर नहीं थोपी जानी चाहिए, क्योंकि ऐसे कानूनों से जनता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावे मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में अब आम लोग सरकार की हर गतिविधियों पर नज़र बनाये रखते हैं।

सदन को संचालित करने में नियम और कानून पर सीएम ने कहा कि आने वाले बजट सत्र को सदन के  नियम और कानून के तहत संचालित करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सदन का संचालन सकारात्मक एवं पारंपरिक तरीके से होता है।

मुख्यमंत्री ने अंत में यह कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सत्ता पक्ष के विधायक को बनाया जाता है। इसलिए उनका कर्त्तव्य है कि वे दलगत भावना से ऊपर उठकर जनहित के लिए निष्पक्ष फैसला लें।

इसके बाद सीएम सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष, रविंद्र नाथ महतो को झारखंड राज्य के विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, आलमगीर आलम, संसदीय कार्य मंत्री, चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष, झारखंड विधानसभा, जीसी मल्होत्रा, पूर्व महासचिव, लोकसभा, एनके सिंह, पूर्व अपर सचिव, राज्य सभा, चछू राय, पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च लेजिसलेटिव कार्यों के संचालक (प्रमुख), महेंद्र प्रसाद, सचिव, झारखण्ड विधानसभा, राज्यभर से आए विधायक एवं मंत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान