साहेबगंज के सांसद की रिसेप्शन पार्टी में शरीक हुए हेमंत सोरेन
On
साहेबगंज: रविवार को साहेबगंज के कालीतल्ला में आयोजित सांसद विजय हाँसदा के रिसेप्शन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विवाहित जोड़ों शुकामनाओं के साथ बधाई भी दी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में नारी की अहमियत को समझना चाहिए, चाहे वो माँ, बहन, पत्नी, बेटी या किसी अन्य रूप में हीं क्यों न हो और उन्हें वो सम्मान दें जिनके वो हकदार हैं, तभी जाकर सही मायने में हमारे समाज का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। समारोह में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त विभिन्न मंत्री, विधायक, उपायुक्त वरुण रंजन व अन्य अतिथि भी शामिल हुए। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



