मुखिया का जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान टूटा पैर
On
चंदनकियारी: मिर्धा गाँव के मुखिया शंकर गोराई की सोमवार को जोहर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दुर्घटना हो गयी। जिसमें उनके बाए पैर की हड्डी टूट गयी। भाजपा कार्यकर्तों ने उन्हें बोकारो के के. एम. मेमोरियल अस्पताल, चास में भर्ती करवाया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि शंकर गोराई के इलाज में कोई कमी नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें रांची या किसी और अस्पताल में इलाज करवाया जाएगा। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जयदेव राय, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल दादा एवं शंकर गोराई के परिजन उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


