कोडरमा: जिला मुख्यालय के बोनाकाली दुर्गा मंडप परिसर में आज भाजपा द्वारा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस बाबत मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, सांसद अन्नपूर्णा देवी व विधायक सह मंत्री नीरा यादव ने कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया।
मौके पर भाजपा के अभयकांत प्रसाद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार केवल योजनाएं नही बनाती, बल्कि उन योजनाओं से जनता को कितना लाभ हो रहा है, उसका फीडबैक भी लेती है। आज के कार्यक्रम में लाभुकों और आम जनता से योजनाओं का फीडबैक लेने का काम किया जा रहा है। कहा कि आयुष्मान भारत योजना के कारण अब गरीबों को पैसे के अभाव में इलाज का इंतजार नही करना पड़ता है, बल्कि योजना के तहत बने गोल्डन कार्ड से वे देश के किसी भी अस्पताल से 5 लाख तक का इलाज फ्री में करवा सकते है।
सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि वर्ष 2022 तक देश का एक भी व्यक्ति बिना आवास के नही रहे ,इस पर अभी तेजी से काम हो रहा है, लोगों को उन्हें आवास के साथ साथ उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। शिक्षामंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से केंद्र और राज्य में आई है तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में गरीबों के लिए दर्जनों कल्याणकारी योजनाओ की शुरुआत की गई, जिसका लाभ आमजनों को मिल रहा है।
जिप अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शालिनी गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने के किये शौचालय निर्माण और उज्ज्वला योजना जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरे देश मे लागू किया। पीएम के सपनो को साकार करने में मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार प्रयासरत है और इसमे उन्हें काफी सफलता भी मिली। अब गांव की महिलाओ को भोजन बनाने के लिए चूल्हा फूंकना नही पड़ता है। उज्ज्वला योजना से उन्हें काफी राहत मिली है। कार्यक्रम को भाजपा के वरीय नेता रमेश सिंह, जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य साजिद हुसैन लल्लू समेत कई लोगों ने सम्बोधित किया जबकि संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कान्ति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा, नगर भाजपा अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, बैजनाथ यादव, झुमरीतिलैया नगर पर्षद अध्यक्ष प्रकाश राम, परिमल सिंह, कार्तिक साव, मनोज कु झुन्नू, विनय मोदी, देवनारायण मोदी, प्रभाकर लाल रावत, नितेश चंद्रवंशी, शिवेंद्र नारायण, अजय पांडेय समेत पार्टी कार्यकर्ता और योजनाओं के लाभुक मौजूद थे।