खजाना खाली की बात कर जनता को भ्रमित कर रही सरकार: प्रतुल शाहदेव

खजाना खाली की बात कर जनता को भ्रमित कर रही सरकार: प्रतुल शाहदेव

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य की गठबंधन की सरकार पर भाजपा के कार्यकाल में लायी गयी योजनाओं को बंद करने को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार की सभी अच्छी योजनाओं को बंद करने और विवादास्पद बनाने में तुली है। उन्होंने बताया कि हेमंत सरकार डोभा योजना को बंद करेगी और योजना से जुड़ी अनियमितताओं को जांच करवाएगी। शाहदेव ने कहा कि भाजपा जांच से परहेज नहीं करती, बशर्ते वह निष्पक्ष हो।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि गठबंधन की सरकार द्वारा किये गये बड़े वादों को पूरा करने में अक्षम नज़र आ रही है। बजट की बात पर सरकार खजाना खाली की बात कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। जबकि अर्थशास्त्र का ज्ञान रखने वालों को भी पता होता है कि बजट राजस्व वसूली और खर्च का एक रफ़ एस्टीमेट होता है। इसके अलावे उन्होंने यह भी कहा कि 15 दिनों में सरकार का बजट पेश होगा। उन्हें अपनी प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए। सिर्फ राजनीति करने के लिए अगर वह सफल योजनाओं को बंद करने का प्रयास करेंगे तो इसका भाजपा पुरजोर विरोध करेगी।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी