दिग्गज होंगे भाजपा में शामिल, कांग्रेस- झामुमो को लगेगा झटका !
On
आलोक कुमार
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में मशगुल राजनीति दलों से एक- दूसरे के खेमे में जाने का दौर अनव्रत जारी है और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अब कांग्रेस और झामुमो को जोर का झटका धीरे से लगने की संभावना प्रबल तौर पर नजर आ रही है। भीतरखाने से इस बात की पुख्ता खबर मिल रही है कि कांग्रेस के सुखदेव भगत और मनोज यादव के अलावे झामुमो के कुणाल षाडंगी व चमरा लिंडा भाजपा का दामन थामने वाले हैं।मांडू विधायक जेपी पटेल को छोड़ दें, तो कांग्रेस और झामुमो तमाम चर्चाओं के बाद भी अपने मौजूदा विधायकों पर भरोसा करके चल रहे थे। विपक्ष से भाजपा का दामन थामनेवाले नेताओं के अपने तर्क हैं। कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत खुलेआम बोल चुके हैं कि लोहरदगा लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने का काम रामेश्वर उरांव ने किया, जो अब प्रदेश अध्यक्ष हैं।
मनोज यादव अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार थे और लोकसभा चुनाव में उनके विरोध के बावजूद फ्रेंडली फाइट में राजद को उतार दिया गया। चमरा लोकसभा चुनाव में टिकट न दिए जाने से पार्टी से खफा थे। जबकि कुणाल षाडंगी का बैकग्राउंड शुरू से ही भाजपा का रहा है। जेपी पटेल को लोकसभा चुनाव के दौरान झामुमो ने निष्कासित कर दिया था। देखनेवाली बात ये होगी कि आनेवाले दिनों में प्रदेश की राजनीति किस करवट लेती है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News



