नौकरी पाना आत्मसंतुष्टि का परिचायक: नीरा
On
कोडरमा: सोमवार को समाहरणालय परिसर के प्रागंण में झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, उपायुक्त रमेश घोलप, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमर झा ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
मंत्री डॉ. नीरा यादव ने कौशल विकास कार्यक्रम की महता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नौकरी पाना सिर्फ आर्थिक रुप से मजबूत होना नहीं है बल्कि अपने-आप में आत्म-संतुष्टि और अपने जीवन में कुछ कर दिखाने की क्षमता को आगे बढाना है। उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा कि आज रोजगार मेले में 14 से अधिक कंपनियों के स्टॉल लगाये गये हैं। कोडरमा जिले के 1 हजार से अधिक युवा-युवतियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News



