झामुमो की बैठक में बनी चुनावी रणनीति
On
कोडरमा: नवलशाही में तारणी प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में झामुमो की एक अहम बैठक काली मंडप परिसर के पास संपन्न हुई। इस बाबत आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक का संचालन मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के वरीय नेता गोपाल यादव, जिला अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य बैजनाथ मेहता, जिला सह सचिव गोपी यादव उपस्थित थे। इस मौके पर नवलशाही और बच्छेडीह के कई लोगों ने जेएमएम का दामन भी थामा। इन्होंने कहा कि अब कोडरमा में बदलाव की जरुरत है। झामुमो की सदस्यता लेने वालो में अशोक शर्मा, ललन रजक, तबारक अंसारी, लक्ष्मण मेहता, महाबीर राणा, हबीब मियां, रामेश्वर महतो, परमेश्वर महतो, संजय साव, संदीप साव, जिबु साव, मुमताज अंसारी, नकुल यादव, हरि राय, सुभम सिन्हा, जागेश्वर यादव, राजकुमार साव, सोनू यादव, रोहित साव, बीरेंद्र यादव सहित कई अन्य शामिल हैं। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:



