झारखंड धाम महोत्सव का नहीं हो रहा प्रयास, लोग निराश

झारखंड धाम महोत्सव का नहीं हो रहा प्रयास, लोग निराश

मिंकु गुप्ता
– 2018 में कोडरमा के पूर्व सासंद रविंद्र राय की पहल पर हुआ था आयोजन
हीरोडीह (गिरिडीह): स्थानीय संस्कृति और लोक कलाओं को विकसित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया झारखंड धाम महोत्सव मात्र एक वर्ष में ही सिमट कर रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि महोत्सव को लेकर अब तक सरकारी स्तर पर कोई पहल होता नहीं हुई। जिसके कारण लोगों की आस टूटती दिख रही है।
बता दें कि भाईचारे की भावना को विकसित करने, स्थानीय लोक कलाओं एवं संस्कृतियों को बढ़ावा देने तथा लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए वर्ष 2018 में कोडरमा के पूर्व सासंद रविन्द्र कुमार राय व स्थानीय प्रशासन के पहल पर झारखंड धाम महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव की शुरुआत सूबे के मुखिया रघुवर दास ने विधिवत रूप से किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि झारखंड धाम की महिमा अपरमपार है। प्रत्येक वर्ष यहां झारखंड धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, लेकिन वर्ष बीतने को है मगर अब तक इसकी कोई सुगबुगाहट नहीं है।
कोडरमा लोकसभा से सासंद सह भाजपा नेत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पूर्व में आयोजित झारखंड धाम महोत्सव की जानकारी नहीं है। कुछ लोगों के द्वारा यह जानकारी दी गई है, जल्द ही विभागीय पदाधिकारियों से वार्ता कर झारखंड धाम महोत्सव का आयोजन कराया जाएगा। वहीं इस बाबत झारखंड धाम प्रबंधन विकास समिति के सह सचिव व जमुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कर्मकार ने कहा कि 2019 की आयोजित होने वाले महोत्सव की वरीय पदाधिकारी व झारखंड सरकार के द्वारा किसी भी तरह की सूचना प्राप्त नहीं है। अगर किसी तरह का वरीय पदाधिकारी व सरकार द्वारा किसी तरह का सूचना प्राप्त होती है, तो इसकी तैयारी की जाएगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान