झारखंड को प्लास्टिक मुक्त करना है तो सहयोग करें: सीपी सिंह

झारखंड को प्लास्टिक मुक्त करना है तो सहयोग करें: सीपी सिंह

रांची: नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड को यदि प्लास्टिक मुक्त बनाना है, तो सभी को सामूहिक सहयोग देना होगा। सरकार अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रही है। यह काम एक दिन में होने वाला नही है, बल्कि हर व्यक्ति को जागरुक करने के बाद ही इसे पूरा किया जा सकता है।
नगर विकास मंत्री मंगलवार को माही केयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्लास्टिक मुक्त झारखंड सह मासिक धर्म जागरूकता अभियान के शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद देश की जनता से यह अपील की है। कहा कि हमें इस पर अमल करते हुए पर्यावरण को प्लास्टिक से बचाना होगा, ताकि प्रदूषण को रोका जा सके। हर व्यक्ति को इसे साकार करने के लिए अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। कहीं भी रहें तो प्लास्टिक का उपयोग ना करें। इस मौके पर जागरूकता फैलाने वाली 10 महिलाओं पूजा बेदिया, प्रतिमा कुमारी, कंचन कुमारी, सुनीता देवी, वंदना कुमारी और बबीता देवी को सम्मानित किया गया। इस दौरान माही केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष रंजन दीक्षित व रूपेश बेदिया खासतौर पर मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान