सत्ता पाने के मोह में देश को अस्थिर करने में तुली है कांग्रेस

सत्ता पाने के मोह में देश को अस्थिर करने में तुली है कांग्रेस

लातेहार : जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में हिन्दू महासभा के तत्वावधान में CAA के समर्थन में भव्य सभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भव्य जुलुस के रूप में हज़ारों की संख्या में टमटम पाड़ा से सभा स्थल तक लोग पहुँचें। समर्थकों का हुजूम एक सुर CAA और NRC के मांग के साथ नारा बुलंद किया। उक्त बातें डॉ सुमन कुमार, राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ने कहीं। उन्होंने आगे कहा कि 1947 के पक्षपातपूर्ण मजहबी विभाजन और उसके बाद गैर मुस्लिमों पर हुए जघन्य हिंसा से खत्म होने के कगार पर पहुंचे लोगों के लिए नागरिकता संशोधन कानून है, किसी के नागरिकता छिनने के लिए नहीं है।

Iकांग्रेस के कारण देश विभाजन हुआ और आबादी का पूर्ण तबादला नहीं किया जाना महात्मा गांधी की इच्छा थी। हिन्दू समाज ने भाईचारगी की जिम्मेदारी हमेशा निभाई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सत्ता मोह में देश अस्थिर करने में तुली है। मुस्लिम समुदाय को बहकाकर देश की शान्ति भंग करने का षड्यंत्र कांग्रेस कर रही है। सभी विरोध व इसके समर्थक टुकड़े टुकड़े गैंग कांग्रेस के द्वारा तैयार प्रायोजित हैं। नागरिकता संशोधन कानून 72 साल पूर्व आजादी के समय किये गए जघन्य अन्याय को खत्म कर पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में सताये गए अल्पसंख्यंको के प्रति न्याय का प्रतीक है। सही मायने में ये निर्णय बहुत देर से लिया गया। 50 साल पूर्व लिया गया होता तो लाखों लोगों का जीवन चरित्र व उनकी अस्मिता बच जाती।

अन्यायपूर्ण व पक्षपातपूर्ण विभाजन के कारण सीएए की जरूरत पड़ी

तीन मुस्लिम पड़ोसी देशों में वहां के अल्पसंख्यंको को भयानक रुप से सताया जाता रहा। धीरे धीरे बांग्लादेश, पाकिस्तान व अफगानिस्तान में मुस्लिम समुदाय के अन्याय से अल्पसंख्यंक समुदाय नष्ट होने के कगार पर खड़ा हो गया। कांग्रेस पार्टी पहले ही ये कानून बनाना चाहती थी लेकिन वोट बैंक के कारण नहीं बनाया। पक्षपातपूर्ण मजहबी विभाजन से देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को कांग्रेस ने ध्वस्त कर दिया। ऊपर से पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के अल्पसंख्यंक लगातार हिंसा का शिकार होते रहे लेकिन कांग्रेस ने मुद्दे को कभी हल नहीं किया सिर्फ तुष्टीकरण के चलते लटकाकर रखा।

यह भी पढ़ें: रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी

जिनपर धार्मिक अत्याचार होता है उसके लिए CAA

जिन तीन देश के हिंसा से प्रभावित अल्पसंख्यंको के लिए नागरिकता का प्रावधान किया गया है वो खुद मुस्लिम मुल्क हैं। और किसी भी मुस्लिम देश मे सिर्फ गैर मुस्लिमों को हिंसा के बल लर खत्म करने या मजहब स्वीकार करने की मनमानी होती है अतः वहां मुस्लिम सुरक्षित हैं तो भला उनको नागरिकता की क्या आवश्यकता नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किये जा रहे हिंसक प्रदर्शन, राष्ट्रीय सम्पति को नुकसान करने के पीछे कांग्रेस पार्टी द्वारा 1947 जैसे जिन्ना सोच का पर्दाफाश किया है। टुकड़े टुकड़े गैंग,विरोध करने वाले सभी कांग्रेस प्रायोजित है। भारत विभाजन भी नेहरू को सत्ता पर काबिज करने के लिए किया गया। देश विभाजन का एक पक्ष ये भी है। नेहरू के प्रधानमंत्री बनने की लालसा ने 1947 में देश तोड़ दिया गया आज उनकी चौथी पीढ़ी राहुल गांधी को सत्ता में लाने के लिए नागरिकता कानून के आड़ लेकर देश को अस्थिर किया जा रहा है। काँग्रेस अफवाह फैलाकर देश की शांति भंग करने की साजिश कर रही है।

CAA आने से कुछ लोगों की जिन्ना मानसिकता उजागर

नागरिकता संशोधन कानून किसी भी सूरत में संविधान की भावना को ठोस नहीं पहुंचाता है। निराधार ही देश के विपक्षी पार्टियों जनता को उकसाकर देश मे आग लगाने की कोशिश की गई जिससे लोगों का असली चरित्र उजागर हो गया है। जब कश्मीर से 7 लाख हिंदुओं को भगा दिया गया हिंसा के बल पर तब किसी को आज के विपक्षी पार्टियों की समर्थित सरकार थी तब तो किसी को संविधान खतरे में नजर नही आया! 1984 के राजीव गांधी के नेतृत्त्व में हजारो सिखों का नरसंहार हो गया तब तो किसी वामपंथी,पाखंडी सेकुलर गिरोह ने कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी। इंदिरा में 1975 में 20 महीने तक आपातकाल लगाकर संविधान को तार तार कर दिया था। देश मे सत्ता के बल पर हजारों मर्तबा कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को नष्ट की है। इतिहास इसका साक्षी है। निहितार्थ कुछ लोगों की गद्दारी सामने आ गई है।

पहली बार देश के मुद्दे हल हो रहे, ये स्वर्णिम काल के तरह

आज़ादी के बाद से लगातार देश मे पक्षपात की राजनीति हुई। देश को कैंसर के तरह कांग्रेस पार्टी ने घाव दिए और कभी उसे हल करने की कोशिशें नहीं की गई। आज देश के सभी जटिल समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से वर्तमान राष्ट्रवादी सरकार एक एक करके हल करते जा रही है तो काँग्रेस सहित सभी विपक्षियों के पेट मे दर्द हो रहा। CAA सहीत सभी मसले शांतिपूर्ण हल हो जा रही और विपक्ष के मुद्दे खत्म हो जा रहे दरअसल यही विपक्ष को हजम नहीं हो पा रहा है। 72 वर्षों बाद अब देश बिल्कुल सही रास्ते मे चल रहा हम सभी देश के सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार, प्रदेश मंत्री प्रवीण सिंह, राँची महानगर अध्यक्ष सुजीत सिंह, राँची जिला अध्यक्ष राकेश कर्ण, उपाध्यक्ष निशांत चौहान, मंत्री गजन तिवारी एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी