भाजपा की जन आकांक्षा पेटी लगी
On
रामगढ़: शहर के स्थानीय मेन रोड रामगढ़ में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जनाकांक्षा पेटी का लगायी गई। इसमें लोगों द्वारा दिये गए सुझावों को कागज की पर्ची में लिखकर डाला गया। इसे संग्रहित करने के बाद पार्टी द्वारा पूरे राज्यभर से आये सुझावों के आधार पर भाजपा अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी, ताकि जनता की समस्याओं को समझकर संकल्प पत्र तैयार हो सके। अगले सरकार में कौन-कौन से एंजेडे को जोड़ने की आवष्यक्ता है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र चंचल तथा जनाकांक्षा कार्यक्रम के जिला संयोजक पप्पू यादव उपस्थित थे ।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


