प्रेसवार्ता में भाजपा ने उठाया हेमंत सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल
On
रांची: रविवार को हरमू स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक मौजूद रहे।
प्रेस को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि गिरिडीह में जहरीली शराब से दर्जनों की मौत पर सरकार चुप है, जबकि ऐसे मामलों में संज्ञान में लेते हुए सरकार को फ़ौरन दोषियों के ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए थी। इसके अलावे बुरुगुलिकेरा हत्याकांड तथा लोहरदगा और चंदवा में मारे गये लोगों के परिजनों से हेमंत सरकार द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ले रही है, जो कि एक शर्मनाक बात है। इसके अलावे उन्होंने कहा कि भाजपा हेमंत सरकार से मांग करती है कि सरकार अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों की सुध ले। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



