भाजपा नगर पंचायत की बैठक, सीएम आगमन पर चर्चा
On
कोडरमा: आज अहले सुबह क्षत्रिय धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी कोडरमा नगर प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक हुई। इसमें 20 अक्टूबर को सीएम रघुवर दास के आगमन को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिला नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल ने की। इस बाबत प्रभारी स्वरूप प्रकाश राम भी मौजूद रहे।
इस दौरान जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के स्वागत पर बातचीत की गई। बैठक में रमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद, राजकुमार यादव, रघुवीर सिंह, सुजीत कुमार सिन्हा, जितेंद्र भूषण, नवीन लाल, आनंद सिंह, सनोज कुमार, प्रेम कुमार चंद्रवंशी, सचिंद्र कुमार शर्मा, दिलीप कुमार सिन्हा, रवि राम, रविंद्र कुमार और भारतीय जनता पार्टी कोडरमा नगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


