विलय के बाद भाजपा में विधायक दल के नेता हो सकते हैं बाबूलाल
On
रांची : बाबूलाल मरांडी 24 फरवरी को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता चुने जा सकते हैं। झारखंड प्रदेश भाजपा के महासचिव दीपक प्रकाश ने बताया कि सोमवार को पार्टी के विधायकों की बैठक आयोजित की जायेगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।
दीपक ने कहा कि सोमवार की बैठक में सभी विधायकों को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह एक औपचारिक बैठक है। जबकि भाजपा में विलय के बाद जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का विधायक दल का नेता चुना जाना तय है। नेता का चयन केन्द्रीय भाजपा नेता पी मुरलीधर राव की मौजूदगी में किया जाएगा। विधायक दल के नेता चुने के बाद बाबूलाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा सकते हैं। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



