14 वर्षों बाद लौटा अपने घर: बाबूलाल मरांडी
On
रांची: राजधानी में सोमवार को आयोजित हुए मिलन समारोह में एक ओर जहाँ भाजपा और झाविमो विलय को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह बना हुआ था। तो वहीँ दूसरी ओर भाजपा में शामिल होने की ख़ुशी बाबूलाल मरांडी के चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती थी। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबूलाल मरांडी का भाजपा में स्वागत है। वे 14 वर्षों बाद कमल लेकर घर वापस लौटे हैं। उन्होंने झाविमो के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें बाहरी महसूस नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने ख़ुशी जताते हुए कहा कि वनवास खत्म कर बाबूलाल वापस लौट आये। साथ ही अमित शाह ने मरांडी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के बगैर राजनीति में अपने कद को बचाए रखा।इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबूलाल का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनके वापस पार्टी में आ जाने से भाजपा उच्चाईयों की नई इबारत लिखेगी। इसके अलावा दास ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार भाजपा के कार्यकाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। बाबूलाल के वापस आ जाने पर विपक्षियों में हडकंप मच चुका है। अब इनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



