योजनाओं को बनाने व कार्यान्वित करने में सहायक होगा एटलस: मुख्यमंत्री

योजनाओं को बनाने व कार्यान्वित करने में सहायक होगा एटलस: मुख्यमंत्री

रांची: झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को जनजातीय शोध संस्थान के जनजातीय एटलस का विमोचन करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान, रांची अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जनजातीय एटलस के प्रकाशन से राज्य के सभी जनजातीय समुदायों से संबंधित आंकड़े, ग्राफ, मैप की समुचित जानकारी मिल पाएगी।

सीएम ने कहा कि इन सूचनाओं का भविष्य में जनजाति योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन, शोध कार्य सहित अन्य अध्ययनों में भरपूर उपयोग किया जा सकेगा। मौके पर समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य के सभी जनजातीय समुदायों के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक जनांकिकी संबंधी आधार सामग्री और आंकड़ों का संकलन अत्यंत ही विशिष्ट एवं लाभप्रद है।

यह प्रकाशन निश्चित रूप से राज्य की जनजाति कल्याण की योजनाओं के निर्माण करने व उनके क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा। मौके पर कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडे, डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान के निदेशक रणेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान