आजसू बुनियादी समस्याओं पर लड़ेगी चुनाव: सुदेश महतो
On
रांची : आजसू के मिलन समारोह में रविवार को जदयू के प्रदेश महासचिव व सरायकेला जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ आजसू का दामन थाम लिया। हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में इस बाबत मौजूद पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व नेतृत्वकर्ता को पूरे समर्पण भाव से काम करने की जरुरत है। कहा कि आजसू विधानसभा का चुनाव क्षेत्रीय व मूलभूत मुद्दों के आधार पर प्रदेश के नवनिर्माण के संकल्प लेकर लड़ेगी।
आजसू प्रमुख ने कहा कि कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वे अपने क्षेत्र की समस्या और जनता के विषयों पर संघर्ष करें। आगामी 2 अक्टूबर को स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा तथा अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में सामाजिक न्याय संकल्प रैली करने जा रही है। कहा कि यहां के लोगों की भावना के अनुरूप काम करने व जमीनी विषयों के समाधान हेतु पार्टी प्रतिबद्ध रही है।
इस बाबत पार्टी में शामिल होने वाले जदयू के प्रदेश महासचिव मानिक चंद्र महतो ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई युवा नेता सुदेश महतो के नेतृत्व मे ही लड़ी जा सकती है। आजसू झारखंड व यहां की जनता के सवालों को लेकर सदैव मुखर रही है। कहा कि बेहरत छवि वाले नेतृत्वकर्ता ही आजसू में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में जदयू के अर्जुन महतो, जगन्नाथ महतो (कुर्मी सेना संयोजक), सुशेन महतो (कुर्मी सेना उपाध्यक्ष), मिथुन दास(महानगर उपाध्यक्ष जमशेदपुर जदयू), प्रदिप गुहा (कदम मंडल उपाध्यक्ष जदयू), उमाकांत दास (गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जदयू), संजिव धिवर (गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष जदयू), दिपांकर कुमार (चांडिल प्रखंड अध्यक्ष जदयू), दिपक हाईबुरु, दीपक महतो, सोमनाथ महतो, दिनेश महतो, कुणाल पोद्दार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम में सुशेन महतो, मुकुंद चंद्र महतो, कमलाकांत यादव, पलटन मुंडा, धनश्याम मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


