जन-भावनाओं में मुखर होकर जनता का नेतृत्व करेगी आजसू पार्टी: देवशरण भगत

जन-भावनाओं में मुखर होकर जनता का नेतृत्व करेगी आजसू पार्टी: देवशरण भगत

रांची: राजधानी में आजसू पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय विचार मंथन कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद झारखंड की राजनीति में आए बदलाव के बीच पार्टी की भूमिका तय करने और जन मुद्दों के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए आजसू पार्टी ने लगातार दो दिनों तक बैठक की। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में चुनावी नतीजों की भी बारीकी से समीक्षा की गई। इस मौके पर पार्टी के वरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं बैठक सम्पन्न होने के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह महासचिव देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य में जन-भावनाओं में मुखर होकर स्वतंत्र रूप से जनता का नेतृत्व करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद जवानों को पार्टी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।

देवशरण भगत ने चाईबासा के बुरुगुलिकेरा हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने इस घटना का विस्तृत जानकारी ली है। इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया। वहीं आरक्षण के मुद्दे पर भगत ने कहा कि एसटी को 32 प्रतिशत, एससी को 14 प्रतिशत और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलनी चाहिए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी