भीषण बारिश के कारण राष्ट्रपति का गुमला व देवघर कार्यक्रम रद्द
On
रांची: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रविवार को होनेवाला गुमला और देवघर दौरा भारी बारिश के कारण रद्द हो गया। उन्हें गुमला में विकास भारती के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करनी थी। राजभवन के प्रवक्ता द्वारा पुष्टि के अलावे राष्ट्रपति भवन ने भी इस बाबत संदेश जारी किया है। बताया गया कि भारी बारिश के चलते कारण राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर उतरने में तकनीकी कठिनाई थी।
राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को झारखंड पहुंचे हैं। अब वे रविवार को राजभवन में ही विश्राम करेंगे। सोमवार को वे रांची विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस क्रम में आज कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने दीक्षांत मंडप का जायजा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने व निर्धारित समय पर पूरा करने हेतु अधिकारियों ने रिहर्सल किया। रांची विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 30 सितंबर को मोरहाबादी कैंपस स्थित दीक्षांत मंडप में सुबह 10.10 बजे से 11.10 बजे तक होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति कोविंद यूजी और पीजी के 56 टॉपरों में से 11 को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति से गोल्ड पाने वाले टॉपरों का चयन कर लिया गया। चयन का आधार ओवर ऑल बेस्ट ग्रेजुएट के अलावा हर स्ट्रीम से एक-एक टॉपर को गोल्ड मेडल दिया जाना है। इससे पूर्व रांची विवि के दीक्षांत समारोह में दो राष्ट्रपति एपीजे कलाम व प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भी मुख्य अतिथि रह चुके हैं। उस वक्त सभी टाॅपरों को राष्ट्रपति के हाथो ही गोल्ड मेडल दिया गया था। राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड आगमन पर सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों की ओर से राष्ट्रपति जी का हार्दिक अभिनंदन है। इनके आगमन से राज्य के लोगों को नई ऊर्जा मिलेगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


