निर्भया केस : दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति ने ठुकराई, बचाव के सारे उपाय खत्म, फांसी करीब

निर्भया केस : दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति ने ठुकराई, बचाव के सारे उपाय खत्म, फांसी करीब

नयी दिल्ली : 2012 के दिल्ली निर्भया गैंगरेप केस के चार आरोपियों में एक पवन की दया याचिका आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ठुकरा दी. सुप्रीम कोर्ट से पहले ही उसकी याचिका खारिज हो चुकी है.

राष्ट्रपति के इस फैसले के साथ ही चारों दोषियों के फांसी का रास्ता साफ हो गया है. चार आरोपियों में पवन ने सबसे आखिर में राष्ट्रपति के पास दया याचिका लगायी.


मालूम हो कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया मामले की सुनवाई करते हुए चारों दोषियों की फांसी पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी थी.

सोमवार को गृह मंत्रालय को पवन की दया याचिका की फाइल मिली थी, जिसे राष्ट्रपति को भेज दिया गया था.

अब तक निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट तीन बार टल गया है. पर, अब चारों दया याचिका निबटाए जाने के बाद फांसी की संभावना मजबूत हो गयी है.

राष्ट्रपति द्वारा पवन की दया याचिका ठुकराए जाने के बाद निर्भया के माता-पिता की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा है कि अब हम इस मामले में नयी याचिका दिल्ली की अदालत में लगाएंगे और उन्हें फांसी की सजा देने के लिए तारीख की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों ने बचाव के लिए अपने सभी अधिकारों का उपयोग कर यिला है. अब उनके सजा की फाइलन तारीख तय की जानी चाहिए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान