#Yesbankcrises राणा कपूर को स्पेशल हाॅलीडे कोर्ट ने 11 दिन के रिमांड पर इडी को सौंपा
राणा कपूर को आज इडीे ने स्पेशल हाॅलीडे कोर्ट में पेश किया और अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद उन्हें इडी को 11 मार्च तक रिमांड पर सौंप दिया.
Mumbai: Enforcement Directorate officials along with #YesBank founder Rana Kapoor leave from ED office; He will be produced before a Mumbai court later today pic.twitter.com/Re9VvaDtRe— ANI (@ANI) March 8, 2020
राणा कपूर पर बैंक में अनियमित गतिविधियों को बढाने का आरोप है. उन पर विफल औद्योगिक इकाइयों को कर्ज दिए जाने का मौका उपलब्ध कराने और उसके एवज में पत्नी के खाते में पैसा पाने का आरोप है. राणा कपूर के खिलाफ इडी मनी लाउंड्रिंग के मामले की जांच कर रही है.
मालूम हो कि पांच मार्च को रिजर्व बैंक ने यश बैंक का प्रबंधन इसकी गड़बड़ियों के कारण अपने हाथ ले लिया और बैंक से एक महीने में अधिकतम 50 हजार रुपये तक की निकासी की सीमा तय कर दी. इससे उसके ग्राहक भयभीत हैं. हालांकि सरकार व रिजर्व बैंक ने लोगों को आश्वस्त किया है कि उनका पैसा सुरक्षित है. उधर, एसबीआइ इसके 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर इसे संकट से उबारने को तैयार है.
Related Posts
Latest News



