अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में दस अहम बातें क्या बोलीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आज से दो दिन का भारत दौरा शुरू हुआ. इस यात्रा की औपचारिक शुरुआत अहमदाबाद से हुई, जहां ट्रंप पहले साबरमती आश्रम गए और उसके बाद मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप इवेंट को उन्होंने संबोधित किया. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन की 10 अहम बातें यहां जानिए:
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के फिल्म उद्योग की तारीफ की जो 2000 की संख्या में हर साल फिल्में बनाता है पूरी दुनिया के लोग उसे देखते हैं. उन्होंने कहा कि लोग भारत की फिल्मों से बड़ा आनंद लेते हैं और इसके लिए दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे व शोले का उदाहरण दिया. उन्होंने सचिन तेंदुलरकर व विराट कोहली जैसे क्रिकेटर का उदाहरण दिया.
ट्रंप ने कहा कि जैसे छह महीने पहले मोदी के लिए अमेरिका बड़े फुटबाॅल स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, वैसे ही यहां दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत से पूरी मानवता को उम्मीद मिलती है. उन्होंने कहा कि अमेरिका व भारत दोनों जगह हमें पता है कि हम महान कार्य करने लिए पैदा हुए हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत में देखते देखते 270 मिलियन लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए. उन्होंने कहा कि हर रोज न जाने यहां कितने लोग गरीबी रेखा से बाहर आते हैं.
ट्रंप ने भारत की उपलब्धियों को लेकर कहा कि यह सब एक लोकतांत्रिक और सहनशील देश के तौर पर इसने हासिल किया. इन्हीं वजहों ने भारत ने बीते 70 साल में जो हासिल किया, वैसी मिसाल कहीं और नहीं मिलती है.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे देशों के बीच कई मतभेद हैं, लेकिन हमने उन्हें पार पाया है. ट्रंप ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद का भी उल्लेख किया.
ट्रंप ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को सुरक्षित करने के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि हमने आइएसआइएस को तबाह किया और उसके मुखिया बगदादी को मार गिराया. उन्होंने कहा कि हमारे दरवाजे कट्टरपंथियों के लिए बंद रहेंगे.
ट्रंप ने अपने भाषण में सैन्य उपलब्धियों की तारीफ की और डिफेंस इंडस्ट्री के बारे में कहा कि भारत को स्टेट आॅफ द आर्ट हेलिकाॅप्टर बेचे हैं. उन्होंने कहा कि मंगलवार को हम दोनों देश तीन बिलियन डाॅलर का व्यापार समझौता करने वाले हैं.
Related Posts
Latest News



