उन्नाव की रेप पीड़िता की मौत, पिता ने कहा – हैदराबाद की तरह गोली मार दो
नयी दिल्ली : उत्तरप्रदेश के उन्नाव की बलात्कार पीड़िता की शुक्रवार को देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. युवती को इलाज के लिए इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार रात लड़की को कार्डियक अटैक हुआ जिससे उसकी मौत हो गयी. दुष्कर्मियों-अपराधियों द्वारा जिंदा जलाने की कोशिश के कारण वह 90 प्रतिशत तक झुलस गयी थी और चिकित्सकों ने उसके जीवित रहने की संभावना कम बतायी थी.
Delhi: Visuals from outside Safdarjung Hospital where Unnao rape victim died due to a cardiac arrest, earlier tonight. She was set ablaze in Bihar area of Unnao on December 5 and was later airlifted to Delhi, to be admitted here at the hospital. pic.twitter.com/I2qMo5EGWm— ANI (@ANI) December 6, 2019
सफदरजंग अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के हेड डाॅ शलभ कुमार ने बताया कि हमारी कोशिशों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका. शाम को उसकी हालत खराब होने लगी और रात करीब 11.10 बजे कार्डिएक अरेस्ट आया. उन्होंने कहा कि हमने इलाज शुरू किया और बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन 11.40 बजे उसकी मौत हो गयी. पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Dr Shalabh Kumar, HOD (burns and plastic), Safdarjung Hospital: She suffered cardiac arrest at 11:10 pm and we tried to resuscitate her, but she could not survive and at 11:40 pm she died. https://t.co/xoQpYTAdQT
— ANI (@ANI) December 6, 2019
पीड़िता को पहले इलाज के लिए लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसे गुरुवार शाम को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया.
पीड़िता की मौत के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने मांग की है कि उत्तरप्रदेश सरकार व केंद्र सरकार बलात्कारियों को एक महीने के अंदर पर फांसी पर लटकाये.
Delhi Commission for Women (DCW) chief, Swati Maliwal on the death of Unnao rape victim last night: I appeal to the Uttar Pradesh govt and central govt that the rapists in this case (Unnao rape case) should be hanged within a month. pic.twitter.com/q5mNHP5wX9
— ANI (@ANI) December 7, 2019
Delhi: National Commission for Women (NCW) Chief Rekha Sharma (file pic) arrives at Safdarjung Hospital where the Unnao rape victim had died due to a cardiac arrest yesterday night pic.twitter.com/QhNZcI15H1
— ANI (@ANI) December 7, 2019
कैसे घटी घटना?
20 साल की पीड़िता पूर्व से रेप पीड़ित थी. उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि शिवम त्रिवेदी नामक शख्स ने उसे प्रेमजाल में फंसाया था और रायबरेली ले जाकर उससे रेप किया था. लड़की ने आरोप लगाया कि त्रिवेदी ने मोबाइल पर उसका वीडियो बना लिया था. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप करता रहा. युवती ने शिकातय में कहा था कि शिवम ने कई शहरों में ले जाकर उसके साथ रेप किया और जब पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह नहीं माना.
पीड़िता रायबरेली में अपनी बुआ के यहां रहती थी और जब वह गुरुवार सुबह चार बजे ट्रेन पकड़ने बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन जा रही थी तभी मौरा मोड़ पर गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, किशोर, शुभम, शिवम एवं उमेश ने उसे घेर लिया और डंडे व चाकू से हमला कर दिया. इससे वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी और उसके बार आरोपियों ने उसे पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. इसके बाद वह लड़की जान बचाने के लिए कुछ सौ मीटर तक भागी भी. पीड़िता ने अपने भाई से कहा था कि वह मरना नहीं चाहती है और बच जाएगी. लेकिन, ऐसा हुआ नहीं. अब लड़की के पिता ने मांग की है कि आरोपियों को हैदराबाद मामले की तरह गोली मारी जाए.
सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. इसमें एक और अन्य आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया था और वह हाल में जेल से बाहर आया था.
Related Posts
Latest News



