शाहीनबाग पर दूसरे दिन भी वार्ता का नहीं निकला कोई नतीजा
On
नयी दिल्ली : शाहीनबाग पर संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों से दूसरे दिन भी सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकारों की वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. सुप्रीम कोर्ट करीब दो महीने से चल रहे इस प्रदर्शन को लेकर साधना रामचंद्रन व संजय हेंगड़े को वार्ताकार नियुक्त किया है. ये दोनों कल के बाद आज भी शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे. इन्होंने प्रदर्शनकारियों को तीन प्रस्ताव दिए जिस पर फिलहाल कोई सहमति नहीं बन सकी. हालांकि इस बात पर सहमति बनी है कि प्रदर्शनकारियों के 20 लोगों के प्रतिनिधिमंडल से वे वार्ता करेंगे.
वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों को आज कई प्रस्ताव दिए जिसमें एक यह कि वे सड़क का एक हिस्सा सुरक्षा कारणों से खोलने दे. इसके साथ उन्हें प्रदर्शन के लिए अलग जगह देने का प्रस्ताव दिया. इसे स्वीकार नहीं किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम अगर अपना लोकेशन चेंज करते हैं या कोई और चीज बदलते हैं तो हमने इसके लिए प्रदर्शन को शुरू नहीं किया. प्रदर्शनकारी सिर्फ मौके पर ही खुली वार्ता के लिए राजी हुए हैं. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



