#Biharbandh बिहार में हिंसक हुआ बंद, भागलपुर में गाड़ियों में तोड़फोड़ तो जहानाबाद में पथराव में दो दर्जन पुलिस वाले घायल
बिहार बंद के दौरान जहानाबाद में जबरन दुकानों को बंद करवाने के दौरान औरंगाबाद में झड़प हो गयी. बंद कराने पहुंची भीड़ दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद नहीं करने पर आक्रोशित हो गयी और पथराव शुरू कर दिया. पथराव के कारण नगर थाना के दारोग संजय कुमार सहित दो दर्जन पुलिस वाले घायल हो गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उपद्रवियों द्वारा बमबारी किए जाने की बात भी कही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
#WATCH RJD workers vandalise auto rickshaws in Bhagalpur during ‘bandh’ called by the party against Citizenship Act and National Register of Citizens. #Bihar pic.twitter.com/d2sbDcdlA2— ANI (@ANI) December 21, 2019
राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बंद में बच्चे भी शामिल होते दिखे. पटना में एक भीड़ में छोटे बच्चे दिखे.
#WATCH Children at RJD led Mahagathbandhan (grand alliance) rally in #Bihar‘s Patna against Citizenship Act. Bihar bandh has been called by Mahagathbandhan today. pic.twitter.com/89sLbQezIK
— ANI (@ANI) December 21, 2019
पटना : नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा हाल में लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून पर देश में पिछले कई दिनों से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है. बिहार में भी आज यहां की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरी है. राजद ने आज इस मुद्दे पर बिहार बंद भी बुलाया है. हालांकि इस कानून का विरोध करने के दौरान कुछ तत्वों ने उपद्रव भी किया है. बंद के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिहार में इस बंद को कांग्रेस सहित कुछ अन्य दलों का समर्थन मिला है. राजद नेता तेजस्वी यादव भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे और डाक बंगला चैराहों पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह देश सबका है, यहां हर भाषा बोलने वाले लोग हैं, हर धर्म को मानने वाले लोग हैं और ऐसे में हम किसी कीमत पर नागरिकता संशोधन कानून को देश में लागू नहीं होने देंगे.
Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav at Mahagathbandhan (grand alliance) rally in Patna against #CitizenshipAct pic.twitter.com/9AWMyeTEyj
— ANI (@ANI) December 21, 2019
बंद के कारण राजधानी पटना में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन, बस स्टाॅप और एयरपोर्ट पर बहुत से यात्री बंधक बन कर बैठे हुए हैं.
उधर, जदयू के महासचिव व प्रवक्ता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि मौजूदा हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए की बैठक बुलानी चाहिए और इसके साथ ही उन्हें सभी विपक्षी दलों के साथ एक बैठक कर इस मुद्दे पर समाधान का राह तलाशना चाहिए. केसी त्यागी ने सभी पक्षों से शांति की अपील की है.
Related Posts
Latest News



