राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में नव दंपती सहित 11 की मौत, तीन घायल
On
जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले में बालटोटरा-पहलोडी हाइवेपर एक ट्रक व बोलेरो जीप की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए. इस हादसे में दूल्हा व दुल्हन की भी मौत हो गयी, जो बोलेरो पर सवार थे. हादसा के भयावहता को घटना की तसवीर बयान करती थी. जीप पर ट्रक चढा हुआ नजर आ रहा है.
यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक ने सामने से आ रही बोलेरो को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे से अफरातफरी मच गयी और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी. हादसा सोईंतंरा गांव में हुआ. जानकारी के अनुसार, बोलेरो चालक को झपकी आ गयी और हादसा हो गया. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



