बेलूर मठ से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, सीएए पर क्या बोले
On
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा का आज दूसरा दिन है. आज सुबह वे बेलूर मठ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोगों को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि जनता ने नागरिकता संशोधन कानून को बहुत स्पष्ट रूप से समझा, लेकिन राजनीतिक खेल खेलने वाले जानबूझकर समझने से इनकार कर रहे हैं, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर वे लोगों को गुमराह कर रहे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागरिकता अधिनियम किसी की नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है. उन्होंने कहा कि यह सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट बस उस कानून में सिर्फ एक संशोधन है.
PM Narendra Modi in Belur Math: You understood this very clearly. But those playing political games purposely refuse to understand. People are being misled over the #CitizenshipAmendmentAct . #WestBengal pic.twitter.com/IK3u3NRtTA— ANI (@ANI) January 12, 2020
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



