प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे हुनर हाट तो वायरल हो गया लिट्टी चोखा खाते फोटो, बिहार चुनाव से लोगों ने किया कनेक्ट
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित हुनर हाट पहुंचे. उन्होंने वहां के दुकानदारों की हस्तनिर्मित चीजों को देखा और उनसे बात की. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बिहारी व्यंजन के एक काउंटर पर पहुंचे और वहां लिट्टी चोखा खाया. प्रधानमंत्री का लिट्टी चोखा खाने वाला यह फोटो वायरल हो गया है. इसे फेसबुक व ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है. मोदी समर्थक इसे शेयर कर पाॅजिटिव कोमेंट लिख रहे हैं, वहीं एक तबका सवाल भी उठ रहा है. वहीं, बड़ी संख्या में लोग इसे बिहार विधानसभा चुनाव से कनेक्ट कर रहे हैं.
नई दिल्ली में इंडिया गेट पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘हुनर हाट’ में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भ्रमण के दौरान बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया..@narendramodi @PMOIndia @naqvimukhtar #HunarHaat pic.twitter.com/FwvZPJzOL0— Priya Baid (@PriyaBaid) February 19, 2020
प्रधानमंत्री की यह तसवीर तो वायरल हुई ही, साथ ही लिट्टी चोखा #LittiChokha, बिहार इलेक्शन 2020 #Biharelection2020 और हुनर हाट #HunarHaat भी ट्विटर के टाॅप ट्रेंड में शामिल हो गए. लोग इन हैसटैग पर खूब ट्वीट कर रहे हैं.
Prime Minister @narendramodi visited #HunarHaat, today
“Hunar Haat” reflects the government’s commitment to providing employment opportunities as well as preserving & promoting India’s indigenous traditional legacy, several of which are on the verge of extinction. pic.twitter.com/UFtUSCBO1P
— PIB India (@PIB_India) February 19, 2020
बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. लोग यह मान रहे हैं कि अब इस चुनाव को लेकर भाजपा व पीएम मोदी एक्शन मोड में आ गए हैं और उन्होंने बिहार व वहां के लोगों से खुद को कनेक्ट करने के लिए ही लिट्टी चोखा का स्वाद चखा.
Related Posts
Latest News



