पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ को सजा-ए-मौत, जानिए क्यों?
On
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह को पाकिस्तान की एक अदालत ने मौत की सजा सुनायी है. पाकिस्तान के एक विशेष अदालत ने राजद्रोह के मामले में पूर्व सैन्य तानाशाह को फांसी की सजा सुनायी है. पाकिस्तान की अदालत ने पहली बार किसी पूर्व सैन्य तानाशाह को मौत की सजा सुनायी है. पेशावर हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वकर अहमद सेठ, सिंध हाइकोर्ट के जज नजर अकबर और लाहौर हाइकोर्ट के जज शाहिद करीकम की अदालत ने मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह के मामले में आज सजा का एलान किया.
मुशर्रफ ने 2007 में आपातकाल घोषित करते हुए संविधान को निलंबित कर दिया था. मुशर्रफ के खिलाफइस मामले में मुकदमा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने किया था. उनकी पार्टी मुसलिम लीग जब 2013 में दोबारा सत्ता में आयी थी तब उन्होंने इस दिशा में कदम उठाया था. छह साल लंबे चले इस मुकदमे में विशेष सैन्य अदालत ने फैसला सुनाया है. मुशर्रफ इस वक्त पाकिस्तान में नहीं हैं और दुबई में वे इलाज करा रहे हैं. उधर, पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने कहा है कि वह अदालत के फैसले की समीक्षा करेगी.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



