गोडसे विवाद : प्रज्ञा पर भाजपा ने गिरायी गाज तो बोलीं ‘यह झूठ का बवंडर’
नयी दिल्ली : भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर नाथूराम गोडसे से संबंधित बयान देने के मामले में पार्टी ने कड़ी कार्रवाई की है. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उन्हें रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटा दिया है. इसके साथ ही संसद सत्र के दौरान होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठकों में उन्हें हिस्सा लेने से रोक दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा हाईकमान प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बोल से उनसे काफी खफा है.
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी उनके ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं कर सकती है. मालूम हो कि लोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर के बुधवार के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया था. जब डीएमके सांसद ए राजा अदालत में दिए नाथूराम गोडसे के उस बयान का जिक्र कर रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा.BJP MP Pragya Singh Thakur tweets over her reported remark in Parliament yesterday, referring to Nathuram Godse as a ‘deshbhakt’. She says that she was misquoted and that she was referring to freedom fighter Udham Singh. pic.twitter.com/PaKtUC0Jlp— ANI (@ANI) November 28, 2019
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को एसपीजी संसोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का संदर्भ एक देशभक्त के तौर पर दिया था. उनके इस बयान पर काफी हंगामा मचा था.
BJP has barred Pragya Singh Thakur from attending all Parliamentary Party meetings for the rest of the winter session, a day after the controversial Lok Sabha MP made remarks referring to Nathuram Godse in Parliament
Read @ANI story | https://t.co/mIOyVbfZq3 pic.twitter.com/Xei3hfwSmK
— ANI Digital (@ani_digital) November 28, 2019
उधर, पार्टी द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद भी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटीं और ट्विटर के माध्यम से अपनी बात कही. उन्होंने ट्विटर पर लिखा – कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है किंतु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता, पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थायी है, सत्य यही है कि कल मैंने उधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस.
BJP MP Pragya Singh Thakur tweets over her reported remark in Parliament yesterday, referring to Nathuram Godse as a ‘deshbhakt’. She says that she was misquoted and that she was referring to freedom fighter Udham Singh. pic.twitter.com/PaKtUC0Jlp
— ANI (@ANI) November 28, 2019
Related Posts
Latest News



